विशेष

गणतंत्र दिवस पर आसमान में दिखे सुखोई-राफेल के फॉर्मेशन:पहली बार ट्राई-सर्विस कंटिंजेंट को महिला अफसरों ने लीड किया, यूपी की झांकी में दिखे रामलला

 

 

 

गणतंत्र दिवस पर आसमान में दिखे सुखोई-राफेल के फॉर्मेशन:पहली बार ट्राई-सर्विस कंटिंजेंट को महिला अफसरों ने लीड किया, यूपी की झांकी में दिखे 

 

देश आज अपना 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वॉर मेमोरियल पहुंचे और शहीदों को श्रद्धांजलि दी। यहां मोदी ने 2 मिनट का मौन रखा। इसके बाद वे गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होने के लिए कर्तव्य पथ 

उधर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और फ्रांस के प्रेसिडेंट इमैनुएल मैक्रों बग्घी में कर्तव्य पथ पहुंचे। 1984 के बाद पहली बार कोई राष्ट्रपति गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के लिए बग्घी से पहुंचा। वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दूसरी बार राजपथ पर तिरंगा फहराया। 13 हजार स्पेशल गेस्ट भी पहुंचे। इस बार गणतंत्र दिवस की थीम 'विकसित भारत' और भारत-लोकतंत्र की मातृका (जननी) है।

परेड का आगाज 100 महिला म्यूजिशियन ने शंख, नगाड़े और दूसरे पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ किया। 100 महिलाओं ने अपने पारंपरिक पहनावे में लोक नृत्य किया। फ्लाईपास्ट में एयरफोर्स के 51 एयरक्राफ्ट हिस्सा लिया। इनमें 29 फाइटर प्लेन, 7 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, 9 हेलिकॉप्टर और एक हेरिटेज एयरक्राफ्ट थे। फ्लाईपास्ट में पहली बार फ्रांसीसी आर्मी के राफेल फाइटर प्लेन भी शामिल हुए।

लाइव अपडेट्स

खबरें और भी हैं...